सरबदा पंचायत ने दिखाई संवेदनशीलता – शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी हुई पूरी टीम
ग्राम पंचायत सरबदा में इंसानियत और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए श्रद्धांजलि योजना के तहत स्वर्गीय नरेंद्र मरई की धर्मपत्नी सुनेती मरई को तत्काल ₹2000 की सहायता राशि प्रदान की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वयं उनके घर पहुंचकर यह सहयोग राशि सौंपी, जिससे दुःख की इस घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
यह पहल सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता का प्रतीक है।
सरपंच प्रीत कुमार गुरुपंच ने कहा कि पंचायत का कर्तव्य है कि वह हर सुख-दुःख में ग्रामीणों के साथ खड़ी रहे और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस मौके पर उपसरपंच राजेंद्र साहू, वार्ड पंच धनेश्वरी साहू, सचिव पूर्णिमा साहू, पंच राजेश साहू, कोटवार दीनदयाल मरई, रोहित मरई सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नरेंद्र मरई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
यह पहल बताती है कि जब जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हैं, तो योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचती हैं। सरबदा पंचायत का यह कदम अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

