छत्तीसगढ़/ बालोद/ गुरुर/ विशेष रिपोर्ट_

सरबदा पंचायत के आश्रित ग्राम नरबदा में चल रहा “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) श्रम आधारित कार्य, ग्रामीणों में खुशी का माहौल।
ग्राम पंचायत सरबदा के आश्रित ग्राम नरबदा में इन दिनों वीबी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं श्रम कार्यों में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल होकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलने लगा है, जिससे पलायन की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से कार्य मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गांव में सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, नाली निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को गति दी जा रही है। महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
ग्रामवासियों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार कार्य मिलता रहा, तो गांव के बेरोजगार लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर काम दिया जा रहा है और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने शासन एवं पंचायत प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मूलक कार्य लगातार संचालित किए जाएं, ताकि गांव के लोगों को आर्थिक मजबूती मिल सके और विकास की रफ्तार बनी रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *