हिरवानी पेट्रोल पंप के सामने सरकारी अनाज वाहन से डीजल चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

विनोद नेताम
छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/ विशेष रिपोर्ट
गुरूर विकासखंड मुख्यालय अंतर्गत हिरवानी पेट्रोल पंप के सामने दिनदहाड़े एक सरकारी अनाज परिवहन वाहन से लगभग 120 लीटर डीजल चोरी होने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना ने न केवल वाहन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम नागरिकों में भी चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, सरकारी अनाज परिवहन से जुड़ी धान से लदी एक ट्रक पेट्रोल पंप के समीप खड़ी थी।

इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा वाहन से लगभग 120 लीटर डीजल चोरी किए जाने की बात सामने आई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जांच और पड़ताल में जुटा हुआ है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देशभर में ईंधन की कीमतें पहले से ही आम जनता के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में सार्वजनिक उपयोग से जुड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी कार्यों में लगे वाहनों से इस प्रकार डीजल चोरी हो सकती है, तो आम नागरिकों की निजी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।क्या सार्वजनिक उपयोग वाले वाहनों की सुरक्षा पर्याप्त है?
क्या पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की जरूरत है?
क्या ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए?

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed