महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल और मीडिया की चुप्पी पर गरजा गुरूर युवा कांग्रेस का ताबड़तोड़ आज शाम को होगा जमकर विरोध प्रदर्शन।

विनोद नेताम

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरूर/ विशेष रिपोर्ट _
देश में लगातार बढ़ती महंगाई, आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दाम और आम आदमी की जेब पर पड़ती दोहरी मार ने जनता की जिंदगी को बुरी तरह झकझोर दिया है। रसोई से लेकर खेत-खलिहान, बाजार से लेकर सफर तक हर मोर्चे पर आम नागरिक बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबता जा रहा है।
इसी बीच संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक केंद्र माने जाने वाले गुरूर विकासखंड मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने महंगाई और ईंधन कीमतों के खिलाफ जोरदार हुंकार भरते हुए बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और गरीब तबके की कमर तोड़ दी है। खेती-किसानी महंगी, परिवहन महंगा, रोजमर्रा का सामान महंगा हर तरफ जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया से भी खुली चुनौती के अंदाज में कहा है कि जनता से जुड़े सवालों को नजरअंदाज करने के बजाय अब जमीन की सच्चाई को सामने लाने का वक्त है। उनका कहना है कि महंगाई जैसे गंभीर मुद्दे पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की बुनियादी जिम्मेदारी है।
गुरूर की धरती पर होने वाला यह प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई और आम आदमी की तकलीफों के खिलाफ गूंजती नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि यह आवाज स्थानीय राजनीति से निकलकर बड़े जनचर्चा का रूप लेती है या नहीं।

महंगाई पर सवाल तेज हैं,जनता परेशान है और गुरूर में सियासी तापमान चढ़ चुका है। अब देखना है,क्या सत्ता इन आवाजों को सुनती है या फिर यह विरोध और उग्र जनबहस में बदलता है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed