छत्तीसगढ़/बालोद/गुरूर/ विशेष रिपोर्ट_
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरूर में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष शैलेश “मोनू” ठाकुर के नेतृत्व में बस स्टैंड गुरूर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन फसल कटाई के समय ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से किसान वर्ग सबसे अधिक परेशान है और अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार नियंत्रण करने में विफल रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल राहत दी जाए तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुमीत राजपूत, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश देवान, ब्लॉक कांग्रेस सचिव तुलेश सिन्हा, कुलदीप साहू, पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी, युवा नेता हिमांशु लावत्रे, NSUI अध्यक्ष अभिषेक साहू, विक्की सिन्हा, नीरज साहू, महेंद्र कोटेलांग,सेक्टर प्रभारी सोमनाथ साहू, रवि साहू, टीकम जोशी, पीलू राम साहू, टक्कू मंडावी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

